सीजफायर का निर्णय किसी व्यापारिक दबाव में आकर लिया गया या फिर धमकाकर: दीपिका पांडेय

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम मामले पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव और अचानक सीजफायर की घोषणा यह समझ से परे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वन वे कम्युनिकेशन को जनता समझ नहीं पा रही है। केंद्र सरकार को विशेष सत्र बुलाकर सच्चाई सभी को बताना चाहिए। देश की जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना में जिन परिवारों ने अपनों को खोया या फिर उनके बाद जो परिस्थितियों उत्पन्न हुई, उसमें जो शहीद हुए वे सभी परिवार यह जानना चाहते हैं कि अचानक से सीजफायर का निर्णय किसी व्यापारिक दबाव में आकर लिया गया या फिर धमकाकर. उन्होंने कहा कि इधर-उधर की खबरें या फिर सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता कोई जवाब सुनना पसंद नहीं कर रही है. इसके लिए संसद उचित प्लेटफार्म है और वहां पर सरकार विपक्ष और देशवासियों को सब कुछ की जानकारी दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *