आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई

खूंटी: खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता एवं सांसद कालीचरण मुंडा की गरिमामय उपस्थिति में गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को सांसद के आवासीय जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके देश के प्रति योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों, दूरदृष्टि और तकनीक, संचार क्रांति एवं पंचायती राज के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई और राजीव गांधी के ‘21वीं सदी के भारत’ के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनकी दूरदर्शी सोच और नीतियों के कारण देश ने तकनीक, संचार और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई दिशा प्राप्त की। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को निरंतर प्रगति और ऊंचाइयों की ओर ले जाया जा सकता है।
जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर युग, संचार क्रांति और युवा सशक्तीकरण की दिशा दी। उनके बताए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रकोष्ठों के समन्वयक पीटर मुंडू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के नईमुद्दीन खां, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, गुलाम गौश, प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो, सुमन देवी, अजय साहू, जुनैद अहमद, जेम्स तोपनो, जुलियूस कंडुलना, विक्रम नाग, करमदयाल प्रजापति, विपिन लुगून, सुषमा भेंगरा, अनिता नाग, इंदुआन्ना हस्सा, सुंदरमनी हंस, अनमोल होरो, सोहेल अंसारी, मो. सोहेल मोनू, जगदीश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *