रांची में इस वर्ष मनाया जाएगा सबसे विशाल और भव्य रामनवमी महोत्सव

रांची: श्री महावीर मंडल रांची महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चैंबर भवन में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के महावीर मंडल एवं अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय तिलक राज अजमानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर महावीर मंडल एवं विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्षों का अंगवस्त्र, तलवार एवं महावीरी झंडा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सी.पी. सिंह ने सभी रामभक्तों से रामनवमी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि रांची क्षेत्र के जिन अखाड़ाधारियों को शोभायात्रा या झांकी निकालने में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो, वे महानगर के पदाधिकारियों को अवगत कराएं, उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।
महामंत्री मुनचुन राय ने कहा कि महावीर मंडल सभी अखाड़ों और रामभक्तों के साथ खड़ा है और इस वर्ष की रामनवमी को भव्य एवं मनोरम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि रांची के रामभक्तों का जोश और उत्साह देखते हुए आने वाले समय में रांची की रामनवमी देश की सबसे बड़ी, विशाल और भव्य रामनवमी के रूप में स्थापित होगी। मंच का संचालन रोहित शारदा एवं धन्यवाद ज्ञापन शेखर शरण ने किया । रांची की 175 अखाड़े कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक पवन बजाज, शेखर शरण, प्रेम वर्मा, अमरिंदर सिन्हा पप्पू, अजय बथवाल, रमेश बाली, शिव गुप्ता एवं अशोक चौधरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिलीप सोनी, सह-संयोजक श्यामानंद पांडे तथा उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, धीरज तनेजा, प्रकाश ढालिया, मनीष सराफ, रोहित अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राजीव चटर्जी, राजेश्वर राजन, अमित सिंह, प्रवीण लोहिया, शंभू प्रसाद एवं ललित चौधरी मौजूद रहे।
उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुमित कक्कड़, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, सह-कोषाध्यक्ष राकेश गिरिधर, महेश सोनी, अनिल केशरी, संगठन सचिव रविंद्र कुमार वर्मा तथा सचिव मंडल में रवि प्रकाश टुन्ना, रोहित पांडे, राहुल कुमार चंकी, सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, अमित चौधरी, विकास सिंह, कुणाल आनंद और रवि सोनी उपस्थित रहे।
संयुक्त सचिव सौरभ खन्ना, डॉ. प्रेम सोनी, जग्गी नवीन झा एवं विक्रांत विश्वकर्मा भी बैठक में शामिल हुए। मीडिया प्रभारी पिंटू दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय सुमन, मंच व्यवस्था में यश चंद्रा साहू एवं शैल चंद्रा साहू सक्रिय रहे।
इसके अलावा श्री संकट मोचन मंदिर जीर्णोद्धार समिति के मुकेश अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी राम रामू सोनी एवं अमित वर्मा, स्वागत समिति तथा आयोजन समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और रामनवमी को भव्य बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *