पीजी विभाग के मूलभूत समस्याओं का निदान अविलंब हो: आजसू

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के सभी पी०जी० विभाग के सभी विभागाध्यक्ष से मुलाकात कर विभाग में छात्र छात्राओं को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। जिसमे वाणिज्य विभाग का बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुका है, इसे जल्द से जल्द दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए जब तक नया बिल्डिंग नहीं बन जाता है। रांची वि० वि० पीजी के अधिकांश विभागों में पीने के पानी की काफी गंभीर समस्या है बहुत विभाग में वाटर प्यूरीफायर है ही नहीं एवं जिस विभाग में है वह भी ठीक से काम नहीं करता। अधिकांश विभागों में वॉशरूम की स्थिति दयनीय बनी हुई है जिसे जल्द ठीक कराई जाए। अधिकतर क्लासरूम के पंखे और लाइट खराब है। प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में जो भी प्रैक्टिकल इंस्ट्रूमेंट है वह सभी खराब हो चुके हैं।
नई शिक्षा नीति के अनुसार लाइब्रेरी में बुक्स की कमी है। कई विभागों की लाइब्रेरी बंद पड़ी है।
मौके पर रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने रांची विश्वविद्यालय के सभी पी० जी० विभागाध्यक्ष से आग्रह कर कहा की विश्वविद्यालय के पी० जी० विभागों में हज़ारों छात्र छात्राएं पढ़ाई करते है और इन सभी समस्याओं के कारण आए दिन विद्यार्थीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू छात्रहित में मांग करती है की उपरोक्त सभी समस्याओं पर संज्ञान लेकर जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाए। मौके पर सभी विभागाध्यक्ष ने आजसू के सदस्यों से कहा की रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से: रांची वि० वि० उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, पीजी प्रभारी सुरेश भगत, पीजी सचिव विक्रम कुमार यादव, राहुल कुमार, लव कुमार, अरुण तिर्की, विपिन कुमार यादव, के अलावा अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *