राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12:29 मिनट है,मात्र 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त…

रांची: अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बेहद की शुभ मुहूर्त 12:29 मिनट है,मात्र 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त है। गर्भ गृह सहित पूरे मंदिर और अयोध्या को भगवा रंग में रंग दिया गया है। पूरा भक्तिमय माहौल हो गया है। चारो तरफ जय श्री राम और राम आयेंगे जैसे भक्ति भजनों गुंजायमान हो रहा है। देश विदेश से अयोध्या मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे हैं। पीएम मोदी कुछ ही देर में मंदिर पहुंचेंगे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे। दिन के 12:29 मिनट पर प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही चारों तरह खुशियों का माहौल होगा,सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
भगवान श्री राम की प्रतिमा 4.24 फीट ऊंची है। तीन फीट चौड़ी है और दो सौ ग्राम वजन है।
वहीं राजधानी रांची में भी भक्ति का माहौल है। सभी मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। कई मंदिरों से भगवान श्री राम,माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकालने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *