कुलगाम में बेगुनाह नागरिकों की टारगेटेड किलिंग केंद्र सरकार की सुरक्षा और खुफिया तंत्र की घोर नाकामी: अख्तर अली

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई कायरना आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तीखे सवाल पूछे हैं।

अख्तर अली ने कहा कि कुलगाम में दो बेगुनाह नागरिकों की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। केंद्र सरकार की कथनी और करनी का अंतर अब पूरी तरह उजागर हो चुका है।

एक्ट ऑफ वार के वादे का क्या हुआ? प्रधानमंत्री जी ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि अब किसी भी आतंकी घटना को एक्ट ऑफ वार माना जाएगा। आज पूरा देश पूछ रहा है कि कुलगाम में हुई इस नृशंस हत्या पर मोदी जी का वह एक्ट ऑफ वार वाला रुख कहां गायब हो गया?गृह मंत्री अमित शाह की विफलता: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा की सीधी जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। घाटी में निर्दोष नागरिकों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। खोखले दावों से परे सख्त कार्रवाई की मांग: कांग्रेस पार्टी इस कायरना हमले की सख्त निंदा करती है और मांग करती है कि सरकार केवल बयानबाज़ी करने के बजाय आतंकियों और उनके तंत्र को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *