सुपर हॉट अक्षरा सिंह का गाना “कनबलिया से धक्का” हुआ रिलीज, गुलाबी साड़ी में ढा रही कहर

भोजपुरी जगत में अपनी गायकी और अभिनय सबों के दिलों पर राज करने वाली सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया लोकगीत “कनबलिया से धक्का” आज रिलीज हो गया है। इस लोकगीत में अक्षरा सिंह का प्रजेंस और उनकी गायकी एक बार फिर से भोजपुरी के श्रोताओं को मदहोश कर देने वाली है। यह एक रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज से और भी मजेदार बना दिया है। अक्षरा ने एक बार फिर से अपने इस गाने के जरिए साबित कर दिया है कि वह हर विधा में अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करने में सक्षम है। अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में महिला शक्ति की मिसाल के रूप में अपनी मेहनत के बदौलत स्थापित हुई हैं। इस वजह से उनका अपना एक फैन बेस भी है। और बॉलीवुड भी अक्षरा की इस काबिलियत से उन्हें एडमायर करती है।
अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो रिलीज के साथ ही वायरल होना भी शुरू हो गया है। इस गाने की म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह की गुलाबी साड़ी में मदहोश करने वाली अदा कहर ढा रही है, जिसे देखकर उनके फैंस भी अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, लोकगीत “कनबलिया से धक्का” को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह बेहद एंटरटेनिंग है और इसे हर किसी को सुनना चाहिए। इस गाने में रूमानियत और रूहानियत दोनों आकर्षण का केंद्र है। मुझे लगता है कि मेरा यह गीत हर किसी को पसंद आएगा और सबों से मुझे आशीर्वाद भी मिलेगा। लोकगीत प्रेम की शानदार अभिव्यक्ति है। इस गीत को खासकर महिलाओं के बीच भी अधिक तवज्जो मिलने वाली है। इस गाने में शालीनता और सहजता है जो हमारी भोजपुरी की खूबसूरती है। इसलिए मैं सब लोगों से आग्रह करूंगी कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें ताकि मुझे आपके लिए और अच्छे मनोरंजन को लेकर आने की प्रेरणा मिलती रहे।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में लीडिंग सिंगर एक्टर हैं जिन के गाने को खूब पसंद भी किया जाता है और लोग इन के गाने पर सोशल मीडिया रिल्स भी को बनाते नजर आते हैं। शायद यही वजह है कि भोजपुरी के अलावे दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह को अन्य कलाकारों पर सबसे पहले तरजीह दी जाती है। बहरहाल अक्षरा का लोकगीत “कनबलिया से धक्का” भी आज रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षरा की आवाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके गीतकार डी के दीवाने हैं। फ़ीचर अनुराग मिश्रा, म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह, संगीतकार रत्नेश सिंह और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर एमके गु सीसीप्ता जॉय और डीओपी रवि राठौड़ – राजेश राठौड़ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *