राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता संपन्न,गुमला, सिमडेगा और रांची चैंपियन

खूंटी:स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अंडर 15 बालक में संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला ने रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा को 6-0 गोल से हाराया। अंडर 17 बालक में संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा ने अपग्रेडेड +२ हाई स्कूल मुरहू खूंटी को ट्रायब्रेकर में 7-6 से हराया। एवं अंडर 17 बालिका में मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची ने मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा को 4-0 गोल से हरा कर चैम्पियन बनी, तीनों विजेता टीमें नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेहरु कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगी।
विजेता टीमों को मुख्य अतिथि श्री अमन कुमार (पुलिस अधीक्षक, खूंटी) एवं विशिष्ट अतिथि श्री भोला नाथ सिंह (महासचिव, हॉकी इंडिया) ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री मनोहर टोपनो (ओलम्पियन), श्रीमती सावित्री पूर्ति (पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, झारखण्ड), सुश्री सुमराय टेटे, (ध्यानचन्द अवार्डी हॉकी, झारखण्ड), एवं सुश्री दीपिका सोरेंग (अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) ने खिलाड़ियों को विक्तिगत पुरुस्कार प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सिंह (महासचिव, झारखण्ड हॉकी), श्री शिवेंदु दुबे (कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलिंपिक संघ), श्री चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ पत्रकार) एवं श्री प्रवीण कुमार (जिला खेल पदाधिकारी, खूंटी) ने विजेता खिलाड़ियों को पदक दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का स्वागत श्री धीरसेन ए सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अतुल कुमार चौबे (जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी) ने किया।
इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा खूंटी में इस प्रकार का सफल आयोजन के लिए बधाई, जल्द ही हम नेशनल लेवल की प्रतियोगिता यहां अयोजित करेंगे।
इस मौके पर भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची के कलाकारों ने मैच ब्रेक और समापन समारोह में नागपुरी नृत्य और गीत से सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और अतिथियों का मनमोह लिया।
व्यक्तिगत पुरुस्कार
अंडर 15 बालक
प्लेयर ऑफ द मैच- सिंटस हेंब्रम (संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला)
प्लेयर ऑफ द सीरीज- सबियन किड़ो (संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला)
बेस्ट गोल कीपर- हर्षित तिग्गा (रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा)
बेस्ट स्कोरर – अमृत मिंज (रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा)

अंडर 17 बालक
प्लेयर ऑफ द मैच- सिबिल धान (+२ हाई स्कूल खूंटी)
प्लेयर ऑफ द सीरीज- तरुण कुल्लू (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा)
बेस्ट गोल कीपर- स्मित डुंगडुंग (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा)
बेस्ट स्कोरर – कपिल मिंज (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा)

अंडर 17 बालिका
प्लेयर ऑफ द मैच- पूर्णिमा बरवा (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा)
प्लेयर ऑफ द सीरीज- सलेमी नाग (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची)
बेस्ट गोल कीपर- प्रीति बारला (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची)
बेस्ट स्कोरर- लियोनी हेंब्रम (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची)

कार्यक्रम को सफल बनाने में खूंटी के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री नालिनी रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कुलदीप सोए, विनय जायसवाल, नोडल शिक्षक रियाज आलम, रांची के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री विनय बंधु कच्छप, प्रवीण सूचित बाजरे, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग, राज्य परियोजना के प्रभात रंजन तिवारी, एम मोदस्सर, चंद्रदेव सिंह, निशा पन्ना, उमेश कुमार दास, जावेद अंसारी, विद्या कुमारी, शंकर पाल, जगजीत सिंह एवं कलावती कुमारी ने मुख्य भुमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *