प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पाकुड़िया प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पाकुड़: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर पाकुड़ जिला में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। पाकुड़िया प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष इस्लाम मिया के नेतृत्व में करुडीह मोड़ से स्वागत कर पाकुड़िया बाजार में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भब्य स्वागत किया। मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि महेशपुर विधानसभा में यहाँ के कार्यकर्ताओ में ऊर्जा की कमी नहीं है। आपलोगो के मेहनत को हम सलाम करते हैं। सिधो कान्हू का माल्यार्पण कर कहा कि ये धरती वीरो की है और कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों का सम्मान करती है। श्री ठाकुर ने कहा कि देश को आज भाजपा ने नफरत और सत्ता की लालच में कहाँ पहुंचा दिया है सबको पता है। आज हमारे नेता राहुल गांधी देश को जोड़ने नफरत को खत्म करने भाईचारा को बढ़ाने निकले हैं। आज देश राहुल गांधी की ओर बहुत उम्मीद से देख रहा है ।मौके पर उपस्थित महेशपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवीलाल मुर्मू युवा नेता दाऊत मराडी विधानसभा मीडिया प्रभारी कमल अंसारी पूर्व जिला परिषद स्टीफन मरांडी आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आर्नेट हासदा महेशपुर के प्रखंड अध्यक्ष कलमुद्दीन शेख प्रखंड उपाध्यक्ष नकुल राय प्रखंड सचिव कमालुद्दीन मियां मनोहर आलम कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *