प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे खूंटी,दिवंगत बीजेपी नेता रामध्यान सिंह के परिजनों से की मुलाकात
खूंटी: भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बुधवार को दिवंगत गोविंदपुर मण्डल अध्यक्ष रामध्यान सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत रामध्यान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि राम ध्यान सिंह जी का पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई थी। मौके पर तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला महामंत्री संजय साहू, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ राय, कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, श्याम सोनी, मंत्री रामलखन सिंह, सुधार सिंह, सरस्वती देवी, प्रिती देवी, विनय गुप्ता, शिवम गुप्ता, शंकर दास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



