एसपी ने की मासिक अपराध संगोष्ठी ,दिए कई कड़े निर्देश

बोकारो – बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध संगोष्ठी (क्राइम मीटिंग) आयोजित की। बैठक में सभी डीएसपी, एसडीपीओ तथा जिले के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
एसपी ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी नए साल को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, संगठित अपराध पर कड़ाई से नियंत्रण, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए।बैठक में एसपी हरविंदर सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की पुलिसिया लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस से तुरंत साझा करें, ताकि अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *