सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास का प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

रांची: अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य और अद्भुत स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी ने पगड़ी बांधकर नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास का उनके पद का दायित्व सौंपा है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का विशाल जन समूह झारखंड प्रदेश में है और सभी एक जुट होकर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा हर संभव किया जाएगा।उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश में सामाजिक आर्थिक और प्रशासनिक किसी भी तरह के अत्याचार जुल्म होगा तो अनुसूचित जाति मोर्चा एक परिवार की भांति उन पीड़ित परिवारों के लिए एकजुट होकर उनको न्याय दिलाएगी।अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए बताया कि चाहे वह भूख से मौत का मामला हो या प्रशासनिक जुल्म की वारदात हो हर समय भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा उन परिवारों के लिए सदैव खड़ा रहता है।
नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि झारखंड में तकरीबन 50 लाख आबादी अनुसूचित जाति की है।झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जाति की 22 जातियां हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी का यह दायित्व मुझ पर सौंपा गया है और यह मेरी पूरी जिम्मेवारी है कि सभी 50 लाख परिवार के लिए हमेशा उनकी सेवा में उपलब्ध रहूंगा ।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा का देश में समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक इतिहास रहा है ।चाहे महाभारत की रचनाकार महर्षि वेदव्यास, रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि और देश के संविधान के रचयिता भी भीमराव बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर ने की है। इस प्रकार देखें तो संविधान के रचयिता, रामायण के रचयिता और महाभारत के रचयिता भी अनुसूचित जाति से आते हैं और यह हमारे समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक झलक को दिखलाता है।इसलिए उन्होंने अनुसूचित जाति के सभी लोगों से कहा कि समाज के लिए संघर्ष करना और न्याय के लिए तत्पर रहना हम सब की जिम्मेवारी हैं ।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के लिए विशेष ध्यान रख रही हैं। वर्ष 2024 चुनावी वर्ष है, इसीलिए यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर और साथ लेकर चलना है। पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा अपना इतिहास रचेगा।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष की जिम्मेदारी काफी बड़ी है और सभी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से रूबरू हो और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सदैव प्रयास करें ।
कार्यक्रम का आयोजन संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमा बाई अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ।गौरतलब है कि रमा अंबेडकर का जयंती समारोह के मौके पर ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास को प्रदेश के पदाधिकारी, संगठन प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, विभिन्न मंच मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यालय कक्ष में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को सम्मान पूर्वक बैठाया गया। जबकि झारखंड विधानसभा में प्रदेश प्रतिपक्ष के नेता और अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमर बाऊरी ने अपने कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किशन कुमार दास का शिष्टाचार पूर्वक स्वागत किया। नव नियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास को कर्मवीर जी संगठन महामंत्री,
अमर कुमार बाउरी जी नेता प्रतिपक्ष,
जवाहर पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष,
सीमा पासवान प्रदेश मंत्री,
राम चंद्र नायक पूर्व विधायक,
नीरज पासवान राकास एस सी मोर्चा,सीता राम रवि राकास एस सी मोर्चा,रंजय भारती, रंजन पासवान प्रदेश महामंत्री एस सी मोर्चा,
राजेश पासवान प्रमंडलीय प्रभारी,
विमल बैठा प्रदेश उपाध्यक्ष ,
खोदा राम प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा,विशाल वाल्मीकि,
प्रकाश कुमार दास, सुनीता दास, धर्मेंद्र कुमार, राम प्रवेश नायक, रमेश कुमार, योगेंद्र लाल, मीना देवी, शीला देवी, रेखा देवी,कमलेश कुमार , दीपू पासवान,रेखा पासवान,अंजली कुमारी,रेणुका पासवान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *