लातेहार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 82वें जयंती पर अनाथ बच्‍चों के बीच शॉल, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया

लातेहार : अलग राज्य झारखंड के महानायक सह झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 82वें जयंती समारोह पर झामुमो नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर अनाथ बच्‍चों के बीच शॉल, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया। वहीं झामुमो के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे आज भी हम सबों के प्रेरणा स्‍त्रोत हैं. उनके संदेश आज भी जीवित हैं और हम सबों को प्रेरित करते हैं. श्री राम 11 जनवरी को दिशोम गुरू शिबू सोरेन के 82 वें जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला कार्यालय में यह जयंती मनायी गयी.
बैद्यनाथ राम ने आगे कहा कि शिबू सोरेन ने समाज में परिवर्तन के लिए आंदोलन किया. झारखंड अलग राज्‍य निर्माण में अहम भूमिका रही है. झारखंड वासी उनके योगदानों को भूला नहीं सकते हैं. उन्‍होने कहा कि दिशोम गुरू के पदचिन्‍हों व आदर्शों पर झारखंड के हेमंंत सोरेन की सरकार चल रही है. कार्यक्रम का शुभारंभ दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चित्र पर माल्‍यापर्ण व पुष्‍पाजंलि की गयी. दिशोम गुरू की जयंती के अवसर पर गुरूकुल व राजहार के अनाथ बच्‍चों के बीच शॉल, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया.
मौके पर केंद्रीय समिति सदस्‍य सह जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे, बासुदेव यादव, सौरव श्रीवास्‍तव, आर्सेन तिर्की, प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, सुशील कुमार यादव, रिंकू कच्‍छप आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *