खेल के क्षेत्र में होने वाली हर कमियों को पुरा किया जाएगा: शशि रंजन

खूंटी: जिले में आयोजित जिला स्तरीय 50वीं नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। अंडर 15 बालक वर्ग के प्रतियोगिता में खूंटी की टीम को तोरपा ने 1-0 से हराया।  अंडर 17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खूंटी की टीम ने तोरपा को 5-0 से हराया। बालक वर्ग के फाईनल मैच में कर्रा की टीम ने खूंटी को 3-0 से पराजित कर दिया। तीनों विजयी टीम रांची में आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगीं।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिले के उपायुक्त शशि रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में स्पॉर्ट्स पॉलिसी बनायी जा रही है। मेगा हेल्थ कैंप के तर्ज पर मेगा स्पॉर्ट्स कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि खूंटी जिला खेल के क्षेत्र में अपनी अंर्तराष्ट्रीय पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में होने वाली हर कमियों को पुरा किया जाएगा।
उपायुक्त ने खिलाड़ियों से नशे से बचकर बेहतर स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की अपील की। समापन समारोह में बिरसा कॉलेज की प्राचार्या जी किड़ो, शिक्षक राजकुमार गुप्ता, फुड सेफ्टी ऑफिसर प्रकाश चंद् गुग्गी आद मुख्य रूप से उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी ने किया। खेल के सफल संचालन में दशरथ महतो, सुशील तोपनो, सुशांति हेरेंज, सुमित बाथम, एल खियांग्ते, मनसिद्ध स्वांसी, मनबहाल भेंगरा, एनेम ढ़ोढ़राय, मो रियाज आलम, सिंकदर पुरान, नीरज साहू, अमृता कुमारी, जोलेन टोपनो आदि ने अपना योगदान दिया।

■ ये रहे बेस्ट प्लेयर
अंडर 15: बेस्ट प्लेयर अंकित हेमरोम, तोरपा, बेस्ट स्ट्राईकर प्रशांत आईंद, तोरपा और बेस्ट गोलकीपर जेवियर मुंडू, खूंटी।
अंडर 17 बालक वर्ग: बेस्ट प्लेयर बुधराम आईंद, बेस्ट स्ट्राईकरविल्शन धान, कर्रा, और बेस्ट गोलकीपर विश्राम डाहंगा खूंटी।
अंडर 17 बालिका: बेस्ट प्लेयर बेला कुमारी, खूंटी, बेस्ट स्ट्राईकर सुभाषी लुगून, खूंटी और बेस्ट गोलकीपर नेहा तानी तोरपा के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *