धारदार हथियार से महिला की गर्दन काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की धारदार हथियार ने गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। घटना मानगो के कालाझोर की है। महिला का नाम मालती देवी बताया जा रहा है। उसके हाथ की उंगलियों सहित शरीर पर भी जख्म के निशान मिले हैं। सबसे पहले महिला की पुत्री पुरवा सिंह ने सुबह अपनी मां को घर पर नहीं देखा तो बाहर निकली। जब वह बार निकली तो देखा कि मां का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन में पुलिस जुट गई है। महिला की एक पुत्र और दो पुत्री भी है। जबकि महिला के पति की मौत पांच साल पहले ही हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *