आरके सिंह के बगावती तेवर के कारण बिहार बीजेपी में एक्शन,कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार प्रभारी की कमान सौंपा

अनूप कुमार सिंह,पटना।”उसूलों पर जब आंच आए!तो टकराना जरूरी है!अगर जिंदा हों तो जिंदा नजर आना जरूरी है?उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार बीजेपी में बगावत का बिगूल फूंकने वाले आर.के सिंह पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है!जी हां?बिहार बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने फिलहाल आरके सिंह के बगावती तेवर को देखते हुए बिहार प्रभारी की कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को  सौंपा दी है! दिलचस्प बात तो यह है कि बिहार के सबसे चर्चित शाहाबाद में आरके सिंह के हल्ला बोल से बवाल मच गया है।उन्होंने पीके के माध्यम से जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल पर सवाल खड़े किए?वहीं शाहाबाद में आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप के अलावा जेडीयू नेता श्रीभगवान कुशवाहा व राधाचरण साह के खिलाफ भी जोरदार मोर्चा खोला दिया है।जिससे बीजेपी व जेडीयू के बीच काफी विवाद खड़ा हो गया है।इतना ही नहीं आरके सिंह ने कहा है कि मेरे चुनाव में इन लोगों ने दगाबाजी की है। उन्होंने इन सभी नेताओं के खिलाफ विधानसभा चुनाव में सरेआम विरोध करने का बिगुल बजा दिया है।बहरहाल इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार में बड़ा फैसला लिया है।एक तरफ जहां बिहार बीजेपी के प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कमान सौंपा!वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो आरके सिंह के मामलों को तत्काल गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मर्यादा में रखने की सलाह दी है।उनकी बातों को भी केंद्रीय नेतृत्व ने गम्भीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल निदान का आश्वासन भी दिया है।अब देखना यह है कि इस बार शाहाबाद में बीजेपी व जेडीयू की प्रतिष्ठा पूरी तरह दाव पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *