भागलपुर: समीक्षा भवन में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक, जिले में कुल 2,678 मतदान केंद्र

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, भागलपुर जिला की सभी सात विधानसभा सीटों पर मतदान द्वितीय चरण में होगा। निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है: 13 अक्टूबर (सोमवार): अधिसूचना जारी, नामांकन की शुरुआत, 20 अक्टूबर (सोमवार): नामांकन की अंतिम तिथि, 21 अक्टूबर (मंगलवार): नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 23 अक्टूबर (गुरुवार): नाम वापसी की अंतिम तिथि, 11 नवंबर (मंगलवार): मतदान, 14 नवंबर (शुक्रवार): मतगणना, 16 नवंबर (रविवार): निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति।

जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले में कुल 22,18,492 मतदाता हैं। इनमें 11,43,917 पुरुष, 10,74,488 महिला, 87 तृतीय लिंग, 21,749 दिव्यांग (PwD) मतदाता हैं तथा 29,093 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के शामिल हैं। जिले में कुल 2,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1,295 मतदान केंद्र भवनों में स्थापित होंगे। इनमें एक से लेकर पांच या उससे अधिक मतदान केंद्र वाले भवन शामिल हैं।

अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके पालन हेतु 72 SST (स्टैटिक सर्विलांस टीम), 23 FST (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), 7 VVT, 7 VST और 301 सेक्टर पदाधिकारी कार्य में लगाए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि – 24 घंटे में सरकारी संपत्ति से, 48 घंटे में सार्वजनिक स्थलों से और 72 घंटे में निजी संपत्ति से (बिना सहमति लगाए गए)

डिस्पैच केंद्र: बिहपुर (152): इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर, गोपालपुर (153): इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया, पीरपैंती (154): लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, मलिकपुर, कहलगांव (155): शारदा पाठशाला, कहलगांव, भागलपुर (156): राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी, सुल्तानगंज (157): राजकीय महिला आईटीआई, भागलपुर, नाथनगर (158): राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी।

मतगणना केंद्र: बिहपुर, गोपालपुर, सुल्तानगंज: राजकीय महिला आईटीआई, भागलपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, नाथनगर: राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *