राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन विस्तार की पहली सूची जारी,सुनील साहू बने प्रदेश अध्यक्ष

रांची: झारखंड में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन विस्तार को लेकर शनिवार को पहली सूची जारी की है। महासंगठन में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि पिछले 12 का जिले का दौरा कर संगठन विस्तार और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए संबंधित जिले के कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की गई थी। रायशुमारी के बाद संगठन ने पहली सूची जारी किया गया है। इसमें 10 जिले में जिला अध्यक्ष,एक प्रदेश अध्यक्ष,तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,दो उपाध्यक्ष,चार प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है।
सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष में केदार साव ,संजय स्नेही, हरीनाथ साहू और सुरेंद्र प्रसाद है। प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए संजय कुमार साहू और राजीव रंजन प्रसाद है। प्रदेश महामंत्रीके लिए मिट्ठू साव, संत कुमार, हरिदेव साव, राम प्रसाद साहू,अनिल कुमार साहू,प्रदेश संगठन मंत्री राकेश रंजन गुप्ता, शीतल प्रसाद है। प्रियंका कुमारी को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कार्य समिति सदस्यों में गोपाल कुमार,विक्रम नाग,मदन मोहन गांझू,अजीत साव,अरविंद कुमार साह उर्फ छोटू जी, मानिक चंद्र प्रसाद गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता , उमाशंकर साव,रविंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, युगल किशोर साव,श्याम किशोर प्रसाद है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीपेंद्र प्रसाद साह, चंडी चरण साव, डॉ विशाल कुमार, संजीव कुमार साह, सुमन गुप्ता,आशीष कुमार शाह, दिनेश गुप्ता, संतोष राम,दिलीप कुमार नीलेश जिला अध्यक्ष गुमला, नरेंद्र शाह जिला अध्यक्ष खूंटी नियुक्त किया गया। वही मनोज गुप्ता को पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष, मनीष कुमार गुप्ता को गढ़वा, मुरारी साव को चतरा जिला अध्यक्ष, किशोर साव को कोडरमा,नंदलाल साह हजारीबाग , कुंजबिहारी साह को रांची जिला अध्यक्ष,रामप्यारे साह को लातेहार और अशोक कुमार साह को पलामू का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द संगठन की दूरी सूची जारी की जाएगी।इसके पहले संबंधित जिले में कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *