प्रदेश कांग्रेस भवन में पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस भवन में मनाई गयी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश साहू एवं सुरेन राम ने किया।

इस अवसर पर वक्तओं ने पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा। वक्ताओं ने कहा कि भारत की आजादी से लेकर उसके बाद के भारत की चौमुखी विकास उनके द्वारा की गयी योगदान को अभूतपूर्व बताया। झारखंड क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा स्थापित एच. ई. सी, बोकारो ईस्पात सयंत्र एवं सिन्दरी खाद कारखाना आदि को इस क्षेत्र की ज्ञान एवं प्रगति का प्रतीक बताया।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में  प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, निरंजन पासवान, उमेश प्रसाद, सलीम खान, अरूण श्रीवास्तव, अजय सिंह, दामोदर राम, अजय कुमार, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार, दामोदर प्रसाद आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *