सोनपुर मेले में ‘प्रधान बाबू’ का जलवा, एक करोड़ के भैंसे की सबसे ज्यादा चर्चा

सोनपुर: इन दिनों मेले में ‘प्रधान बाबू’ नाम का भैंसा चर्चा में है। जिसकी कीमत मालिक ने 1 करोड़ रुपए लगाई है। इस भैंसे के नाम से लेकर खुराक तक की चर्चा है। बीरबल सिंह बताते हैं कि भैंसे के जन्म के साल ही उनके पिता ब्रह्मदेव सिंह मुखिया बने थे। इसलिए इसका नाम प्रधान बाबू रखा है। भैंसे के सीमन से हर साल 20 लाख से ज्यादा की कमाई होती है। हर दिन भैंसा 8 लीटर दूध पीता है। लोगों ने इसकी कीमत 50 लाख लगाई है, लेकिन मैं एक करोड़ से कम में नहीं बेचूंगा। ये मेरे बेटे जैसा है।
मेले में प्रधान बाबू के देखने वालों की भीड़ लगी है। सरसों के तेल से भैंसे की मालिश होती है। काले रंग का भैंसा 38 महीने का हो गया है। भैंसा करीब 8 फीट लंबा और 5 फीट ऊंचा है। बेहद शांत स्वभाव का है। भैंस की जाफराबादी नस्ल मूल रूप से गुजरात की है। इस नस्ल की भैंस अधिक दूध देती है।
भैंसा मालिक ने बताया कि इसकी मां को गुजरात से लेकर आए थे। तब वो गर्भवती थी। हमारे घर में भैसे जन्म हुआ। खाने में भूसा के साथ रोज केला,सेब और काजू खाता है। भैंसा से हर साल करीब 18-20 लाख रुपए कमाते हैं। आपको बता दें सोनपुर मेले में 15 लाख रुपए के राजा और 11 लाख रुपए के सुल्तान घोड़े की भी चर्चा है। 9 नवंबर से 10 दिसंबर तक सोनपुर मेला चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *