हेमंत की दिल्ली यात्रा पर तैरते रहे सियासी किस्से, फोटो आई चिदंबरम के साथ

गणादेश ब्यूरो
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिल्ली यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम से मिले। आधिकारिक तौर पर चर्चा का विषय तो नहीं बताया गया,पर कयास यही हैं कि पूर्व गृह मंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट होने के नाते चिदंबरम राजनीतिक दांव पेंच से बखूबी वाकिफ हैं। चिदंबरम यह बता सकते हैं कि प्रदेश की वर्तमान सियासी हालत में आगे बढ़ने का कौन सा मुफीद रास्ता है!
ईडी के कसते शिकंजे के बीच आखिर राजनीति की रपटीली राह कैसे किनारे तक पहुंचे!भविष्य का रास्ता क्या हो! ऐसे विषयों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा संभव है।
इधर प्रदेश में 1932 के खतियान पर सत्ता पक्ष और आम लोगों के बीच भी तनातनी की खबरें हैं। जिन इलाकों में सर्वे 1965 या उसके बाद हुए। वहां का क्या फार्मूला सरकार बनाती है। यह भी देखने वाली बात होगी।
पर इन बातों से बेखबर प्रदेश का पिछड़ा समाज खुश है। जगह जगह पिछड़े संगठन बैठक कर खुशी के गीत गा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दे रहे हैं। यह खुशी स्वाभाविक भी है।हालांकि कई विघ्न संतोषियों को लगता है कि 77 फीसदी आरक्षण की सीमा पर हाई कोर्ट का डंडा चलना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *