नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों को हिरासत मे लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
भागलपुर। जिले के कहलगांव स्थित रसलपुर थाना क्षेत्र में गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दियारा में सोमवार की रात्रि में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग एक पूजा में शामिल होने गई थी।अंधेरा हो जाने के चलते उक्त लड़की को कुछ लड़के बहला फुसला कर कुछ दूर ले गया और जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया।लड़की नाबालिग है।घटना के बाद लड़की वहीं मूर्छित पड़ी थी।
साथ गई दो लड़कियां ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई।ग्रामीणों ने लड़कों को पकड़ा भी था मारपीट के क्रम में भाग खड़ा हुआ।घटना में चार युवक शामिल थे।परिजनों ने पीड़ित लड़की को उपचार के लिए भागलपुर ले गया है।अभी तक थाना में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।परिजन एवं ग्रामीण से जानकारी लेकर पक्कीसराय गांव में छापेमारी कर घटना में शमिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वही एसडीपीओ वन कल्याण आनंद ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस तीन युवक को उठाकर थाने लाई है। जिससे पूछताछ किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



