पीएम मोदी आज पूर्णिया को देंगे एयरपोर्ट की सौगात
पूर्णिया। पीएम मोदी 15 को बिहार के पूर्णिया आ रहे हैं। वह पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ ही बिहार को कई और सौगात भी देंगे। गुलाबबाग जीरो माइल शीशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में पीएम की जनसभा भी होगी।सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम पूर्णिया में किए गए हैं। एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।



