मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण और तिरंगा यात्रा निकाला गया

पटना: शीला उच्च विद्यालय, औंटा, मोकामा के प़ांगण में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत माटी को नमन और वीरों का वन्दन किया गया। इस अवसर पर देश की माटी की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। अमृत वाटिका के रूप में 200 पौधारोपण भी किया गया। तदोपरांत औंटा से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह केन्द्र, मोकामा घाट तक 1000 से भी ज्यादा लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली और घर घर तिरंगा का नारा दिया।
कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह केन्द्र मोकामा घाट, नेहरू युवा केन्द्र, पटना ( युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय ,भारत सरकार),स्वावलम्बन,केन्द्रीय विद्यालय शीला उच्च विद्यालय जनप़तिनिधि ,समाजसेवी ,युवाओं और विद्यार्थी के जनसहभागिता से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह केन्द्र मोकामा घाट के पुलिस महानिरीक्षक, रवीन्द्र भगत ने कहा कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है इसलिए हम भारत भूमि के माटी को नमन और वीरों का वन्दन करते है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह केन्द्र मोकामा घाट के उप कमान्डेंट, उपेन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि तिरंगा मेरा शान हैं, तिरंगा मेरा जान है।
समाजसेवी नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि इस ग्लोबल वार्मिंग के दौर में हर घर, हर गाँव और हर पंचायत में पौधारोपण रोपण की जरूरत है ताकि हमारी माटी और पर्यावरण स्वस्थ्य, सुन्दर और संरक्षित रह सके। साथ ही प़ाण वायु भी हमें पर्याप्त मिलता रहे।
कार्यक्रम में औंटा के मुखिया, सुबोध कुमार, हथिदह के मुखिया, शशि शंकर, समाजसेवी, दिलीप कुमार टुनटुन, समाजसेवी पवन कुमार वे कार्यक्रम का संचालन किया।
अशोक सिंह स्वावलम्बऩ के स्वयंसेवक हरिओम कुमार, नेहरू युवा केन्द्र मोकामा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, मधु कुमारी, जय भीम युवा मण्डल दरियापुर के सचिव, नीतीश कुमार ( श्याम जी ) चन्दन कुमार
तिरंगा यात्रा में वन्देमातरम्, भारत माता की जय का उदघोष गुंजता रहा। तिरंगा यात्रा औंटा से शुभारम्भ होकर चिन्तामणिचक होते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह केन्द्र मोकामा घाट में समाप्त हुआ। शपथग्रहण और संकल्प के साथ कार्यक्रम समापन किया गया। समारोह के दौरान समाजसेवी युवाओं और जवानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *