पंचमुखी गणेश मंदिर : यहां भगवान का वाहन मूषक नहीं, शेर है

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में स्थित है प्रसिद्ध पंचमुखी गणेश मंदिर। यहां पर भगवान गणेश पंचमुखी अवतार में विराजमान है। इसलिए इस मंदिर को पंचमुखी गणेश मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर देश के अन्य गणेश मंदिरों से काफी अलग है। यहां भगवान गणेश के पंचमुखी अवतार के दर्शन होते हैं। जिसे देखना खुद में एक अनूठा अनुभव है। इसके अलावा, इस मंदिर की एक विशिष्टता यह भी है कि यहां भगवान का वाहन मूषक नहीं बल्कि शेर है। इस प्रकार यहां पर गणेश जी के साथ-साथ उनकी सिंह की सवारी की पूजा भी की जाती है।
   मंदिर का गोपुरम 30 फीट ऊंचा है। मंदिर का निर्माण श्रीचक्र कमेटी द्वारा 2007 में किया गया था। मंदिर की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश के 32 रूपों के दर्शन चित्रों के माध्यम से किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां भगवान गणपति की पूजा प्राचीन रीति-रिवाजों और कर्म-कांड के अनुसार की जाती है। मंदिर में एक जलकुंड भी है। जहां पर लोग सिक्का डालते हैं। माना जाता है कि जलकुंड में सिक्का डालने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *