अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया

रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी अपने साथी सदस्यों के साथ झारखंड विधानसभा परिसर में जाकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री तिवारी ने कहा वाजपेई ने जो ठाना उसे पूरा किया । भारतीय राजनीति के युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। राजनीतिक, भाषाविद, कवि, पत्रकार और लेखक के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जीवन जिया। और सभी चुनौतियों को स्वीकार किया। विषम परिस्थितियों में अपने आप को उन्होंने संयमित रखा। राजनीति के घोर विरोधी भी उनके कायल थे। परमाणु परीक्षण करके भारत की शक्ति का एहसास करने वाले व्यक्तित्व का जन्मदिन है राष्ट्रवाद पर सदैव अटल रहने वाले अटल का कद शैली, मानक और बोलबाला, आदित्य और अभूतपूर्व थे अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपने सेवा काल में देश हित में बड़े-बड़े कार्य किया। श्री वाजपेई ने कहा था सरकार आएंगे जाएगी नेता आएंगे, जाएंगे लेकिन यह देश रहना सहना होगा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाई नितेश ओझा, अभिषेक चौबे, मुकेश सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, पंकज आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *