पद्मश्री सिमोन उरांव रिम्स में एडिमट, स्थिति गंभीर

रांची। झारखंड के जल पुरूष सह पद्मश्री सिमोन उरांव को रिम्स में एडिमट कराया गया है। उन्हें पैरालाइसिस अटैक आया है। जानकारी के अनुसार सिमोन उरांव की तबीयत बुधवार शाम को बिगड़ गई थी। उनका इलाज स्वजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बताते चलें कि सिमोन उरांव को 2016 में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण पद्यश्री का पुरस्कार मिला था। उन्होंने ने बेड़ो प्रखंड जल संरक्षण का फायदा बताकर लोगों को एकजुट किया और नहर का निर्माण कराकर खेतों तक पानी पहुंचाया है। सिमोन उरांव, पड़हा राजा, जल बाबा व जल पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। सिमोन उरांव जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए हजारों पेड़ पौधे लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *