एसआईआर को लेकर मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गणादेश,रांची :झारखंड में एसआईआर की शुरुआत हो चुकी है। मतदाताओं के बीच इसको लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए रांची छेत्र वार्ड संख्या 11 के सुलतान कॉलोनी स्थित मुजीब कुरैशी के आवास में विशेष शिविर का आयोजन हुआ। सामाजिक स्तर पर मतदाताओं में जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान किया गया, SIR में लगने वाले दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई,जिससे लोगों को SIR को समझने में आसानी हुई। इसमें वार्ड 11 के 800 -1100 लोगों ने हिस्सा लिया। इसपर झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी ने कहा इस तरह का वोटर जागरूकता प्रोग्राम सामाजिक स्तर से होना चाहिए ताकि लोगों को झारखंड में SIR को समझने और इससे जुड़ी तैयारी कर सके।
समाजसेवी सदाम कुरैशी ने कहा झारखंड में SIR की तैयारियां शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग झारखंड में इसपर काम कर रहा है। जल्द ही BLO आप तक सत्यापन के लिए आ सकते है जिसके लिए हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए ,इसके लिए सामाजिक स्तर पर मतदाताओं के बीच काम करने की जरूरत है। जिससे झारखंड के मतदाताओं का सत्यापन आसानी से हो सके और कोई छूटे नहीं। शिविर में समाजसेवी सदाम कुरैशी की मुख्य भूमिका रही।



