कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत पर कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल,जमकर हुई आतिशबाजी

रॉंची :-माण्डर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करने पर प्रदेश कांग्रेस भवन, में जश्न का माहौल रहा। विभिन्न प्रखण्डों से आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं फटाखा फोड़कर उपचुनाव में जीत का इजहार किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि माण्डर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को हार्दिक बधाई और नये दायित्व के लिए शुभकामना। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए माण्डर की जनता को हृदय से धन्यवाद। माण्डर की जनता ने अभिमानी केन्द्र सरकार के गुरूर को तोड़ा है और साबित किया कि झारखण्ड की जनता महागठबंधन के कार्यों से संतुष्ट है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत धर्मनिरपेक्षता एवं देश के गंगा-यमुना तहजीब की जीत है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि माण्डर की जनता का यह जनमत स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। माण्डर की जनता ने जो अपना आर्शीवाद, स्नेह एवं प्यार कांग्रेस पार्टी को दिया है, कांग्रेस उनके विश्वास पर पूरी कटिबद्धता के साथ खरा उतरेगी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि माण्डर विधानसभा उपचुनाव की जीत राज्य में 2024 में होने वाले चुनाव का आगाज है। इसका अंजाम 2024 में पूरे देश में भाजपा का कुनबा इसी तरह जनता के मतों से कूचला जायेगा।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, ईश्वर आनंद, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, संजय लाल पासवान, बिनय सिन्हा दीपू, जगदीश साहू, मंजूर अंसारी, राजकुमार यादव, तारिक अनवर, चिंटू चौधरी, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजेश वर्मा, अजय सिंह, उज्जवल प्रकाश तिवारी, मेहुल प्रसाद, सलीम खान, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *