मेघालय सीएम के निर्देश पर एनपीपी के पदाधिकारी द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगेगे वोट

एनपीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पंकज सिंह का किया गया मनोनयन, पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत
रांची। नेशनल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार सहित अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि झारखंड के हर दल के विधायकों के पास जाकर राष्ट्रपति के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसर्मपक अभियान चलाए। शनिवार 9 जुलाई को रांची पे्रस कलब में आयोजित एनपीपी के कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों का जुटान हुआ वहीं सिमबॉसिस के पूर्व छात्र नेता व एचडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजर पंकज सिंह ने एनपीपी ज्वाईन किया। पार्टी की तरफ से उन्हें उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ने कहा कि एनपीपी तेजी से प्रदेश में अपना विस्तार कर रही है। हमलोग एक पॉजेटिव राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में सधे हुए कदमों से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि आठ जिलों में पार्टी के नए पदाधिकारियों का गठन किया जा चुका है। जल्द ही जिला अध्यक्षों के नामों कि घोषना एक कार्यक्रम में की जाएगी। एनपीपी के महासचिव अमर महतो ने कहा कि आदिवासी बहुल इलाकों में एनपीपी की डीमांड जनता खुद कर रही है। इस मौके पर लोलेन टोप्पो, रायमनी मुण्डा, शशि कुजुर, अनथन लकड़ा, हीरालाल महतो, गणेश महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *