झारखंड स्थापना दिवस समारोह में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र
रांची:;झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। स्टॉल के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना एवं वय वंदना योजना के लाभुकों के कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई।
स्टॉल पर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
इस स्टॉल का भ्रमण मुख्यमंत्री झारखंड, माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा तथा अपर सचिव सह कार्यकारी निदेशक, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्टॉल पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी, कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।



