तोरपा में एसआईआर पेसा कानून तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा
रांची : खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की उपस्थिति में तथा तोरपा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को तोरपा प्रखंड के अम्मा पंचायत के अन्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में विशेष रूप से एसआईआर पेसा कानून तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि एसआईआर के नाम पर किसी भी गरीब, आदिवासी, दलित एवं वंचित मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जाएगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगा और फॉर्म भरने में मदद करेगा।
उन्होंने पेसा कानून पर बोलते हुए कहा कि पेसा कानून ग्राम सभा को अधिकार देता है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी ग्राम सभा, जल, जंगल और जमीन के अधिकार की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि संगठन ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और गांव-गांव में कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएं।
तत्पश्चात प्रखंड कमिटी के सभी पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई मौके पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला महासचिव सह तोरपा प्रखंड प्रभारी प्रनीत तोपनो,सलीम तोपनो,इम्मनुऐल तोपनो ,नामजन तोपनो,अमरदीप भेंगरा,तुरतन तोपनो,जीदन तोपनो,विजय हेम्ब्रोम,मनसिद केरकेट्टा,मार्टिन हेम्ब्रोम,पतरस तोपनो,जेम्स तोपनो,
चौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा एसआईआर एवं पेसा कानून को लेकर जनता को जागरूक करने का संकल्प लिया।


