राहुल गांधी की सदस्यता रद्द मामले पर विपक्ष ने भाजपा की साजिश बताया तो भाजपा ने इसे कोर्ट का फैसला बताया

रांची: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में अपने सिर पर काली पट्टी बांधकर पीएम मोदी का पुतला फूंका है। राहुल गांधी के समर्थन में पूरे देश में विपक्षी दल एकजुट हो गई है और 2024 के लिए प्लान बनाने में जुट गई है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर भाजपा इसे कोर्ट का फैसला बोल रही है,वहीं कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसे भाजपा की साजिश मान रही है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता आलोक दुबे ने कहा है कि भाजपा राहुल गांधी से डर गई है। पीएम मोदी का अडानी के साथ क्या रिश्ता है,इसपर राहुल गांधी ने सवाल किया था। देश की जनता के लिए राहुल गांधी हमेशा मुखरता से जवाब देते हैं। यह सब भाजपा को देखा नहीं गया। भाजपा ने जनता की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी की सांसदी रद्द करवा दिया। जनता आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
प्रदेश जेडीयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखा नहीं जा रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के खिलाफ14 राजनीति पार्टी उपरी अदालत में आवेदन दिया है। यहां से राहुल गांधी को जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्षी एकता के लिए आगे आना होगा। देश में लोकतंत्र का तार तार भाजपा कर रही है,यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा के खिलाफ कोई भी पार्टी कुछ बोलती है तो भाजपा उसपर कार्रवाई कर देती है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्ष को डराने में कर रही है। जनता यह सब देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई हो जायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।
प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी को फंसाने के लिए भाजपा अपने सारे तंत्र का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रही। राहुल गांधी की सदायता रद्द कराना इसका ताजा उदाहरण है। लेकिन इस फैसले से राहुल गांधी की लोकप्रियता पूरे देश में और अधिक हो गई है। इसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सहित सारे विपक्षी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस को सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एकमांच पर लाना होगा। बिहार,बंगाल,झारखंड,यूपी,कर्नाटक आदि राज्यों में सभी क्षेत्रीय दल एक मंच पर आएंगे और लोकसभा चुनाव लडेंगे। चुनाव परिणाम में जिसके पास अधिक सीट होगा उसपर पीएम का चुनाव होगा।
मांडर विधानसभा क्षेत्र भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि राहुल गांधी का जो फैसला आया है यह कोर्ट का फैसला है। इसमें भाजपा ने क्या किया है। राहुल गांधी ने जो किया है उसपर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। भाजपा अपनी नीति और सिद्धांतों से चलती है। वहीं मिशन 2024 पर कहा कि भाजपा फिर से देश की सत्ता में मजबूती से आयेगी,कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। 2024 में भी देश विपक्षी दलों को जनता नकारने का काम करेगी। भाजपा विकास की राजनीति करती है और देश की जनता भाजपा के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *