ईडी की कार्रवाई पर झामुमो ने भाजपा पर कसा तंज,कहा-भ्रष्टाचार के नाम पर हो रहा मिथ्याचार

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि किसी भी राज्य में शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने पर भाजपा के पेट में दर्द होने लगता है।वह नहीं चाहता है कि लोग शिक्षित हो। खासकर आदिवासी,पिछड़े, गरीब के बच्चे पढ़े आगे बढ़े यह भाजपा सरकार नहीं चाहती है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को कैसे ध्वस्त किया जाय इसपर भाजपा हमेशा साजिश करती रही। उसी तरह झारखंड में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत हुई। तभी से भाजपा के सिर में होने लगा। उसके बाद से ही भाजपा ने एक केंद्रीय जांच एजेंसी को सक्रिय कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रची। क्योंकि भाजपा शिक्षा का दुश्मन पार्टी है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम मोदी मुफ्त में रेवड़ी बांटने का विरोध करते हैं। लेकिन पीएम मोदी कॉरपोरेट घरानों को बैंक का लोन माफ कर रहे है,क्या यह रेवड़ी नहीं है। गरीब बच्चों को मुफ्त छात्रवृति देना रेवड़ी बांटना कैसे हो गया। इसको रोकने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार तरह के कारनामे करती है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जब भाजपा कि बात नहीं बनी तो ईडी और सीबीआई को लगा दिया। महाराष्ट्र में भी शिंदे को ईडी की धमकी देकर इनलोगों ने सरकार बनाने का काम किया। झारखंड में भी इनलोगो ने शिंदे को तलाशना शुरू किया। यहां भी एक एक विधायकों को दस दस करोड़ का ऑफर दिया गया। झारखंड में इनलोगों की चोरी पकड़ी गई। यहां इनका मिशन फेल हो गया।
उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई में जो पकड़ता है भाजपा सीएम हेमंत सोरेन के साथ तार जोड़ देती है। इससे पहले रघुवर की सरकार थी। ईडी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। भाजपा गैर भाजपा शासित प्रदेशों में केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगा देती है। उन्होंने कहा यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो निष्पक्ष जांच होना चाहिए। भ्रष्टाचार के नाम पर मिथ्याचार नहीं होना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *