राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित एनएसएस की छात्रा फलक फातिमा कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगी शामिल

रांची: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से पुरस्कृत रांची विश्वविद्यालय की छात्रा सुश्री फलक फातिमा 12 से 16 जनवरी तक हुबली धनवाड़, कर्नाटक में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगी।भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय से प्राप्त आमंत्रण के मातहत फलक फातिमा युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए कल हुबली के लिए प्रस्थान करेंगी।
नेशनल अवार्डी फलक फातिमा ने कहा पिछले सात वर्षों से एवं विशेषकर कोरोना काल में सेवा कार्य से जुड़कर राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर जो सम्मान प्राप्त हुआ है उससे मैं और अधिक प्रेरणा लेकर काम कर रही हूॅं।युवा महोत्सव में शामिल होना गर्व का विषय है जहां पूरे देश के आ रहे प्रतिभाशाली एवं होनहार बच्चों एवं शिक्षाविदों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। फलक फातिमा ने कहा महोत्सव के चार चरणों में माइंड फूल मौर्निंग,युवा शिखर सम्मेलन, स्वदेशी खेल जागरूकता एवं सांस्कृतिक समारोह सहित अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। महोत्सव में विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। कर्नाटक के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर जाने और समझने का अवसर भी प्राप्त होगा, उन्होंने कहा अगर अवसर मिला तो झारखंड की संस्कृति को देश के सामने रखूंगी।
फलक फातिमा को 8 से 10 जनवरी 2023 को इंदौर में आयोजित भारतीय प्रवासी दिवस में भी झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला एवं दुनिया भर से आये प्रवासी भारतीयों से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इस मौके पर युवा खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर ने सेवा कार्य के लिए फलक फातिमा की प्रशंसा भी की।
भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।26 वें युवा महोत्सव में भारत सरकार द्वारा फलक फातिमा को आमंत्रित किए जाने पर उनके परिजनों के साथ साथ पासवा के पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है एवं बधाई दी, उज्जवल भविष्य की कामना की है।
प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव,रांची जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार,महानगर पासवा अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा सहित अनेक पदाधिकारियों ने युवा महोत्सव में बुलाये जाने के लिए बधाई दी है।पासवा के एक पदाधिकारी के रुप में भी फलक फातिमा ने संगठन का नाम रौशन किया एवं साथ ही साथ पूरे राज्य का एवं रांची विश्वविद्यालय को भी गौरवान्वित किया है।

      *चयन की प्रक्रिया*

सुश्री फलक फ़ातिमा, स्वंयसेविका, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस. )राँची विश्वविद्यालय राँची की छात्रा जिसे 2020-21 भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।जिसे भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के हाथों प्रस्तति पत्र, प्रतीक चिन्ह और एक लाख का चेक प्रदान किया गया।
सुश्री फ़लक फ़ातिमा का चुनाव ऐसे साधारण रूप से नहीं किया गया, इन्होंने अपने शैक्षणिक समय के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से जुड़ी। सबके मना करने के बाद भी विज्ञान की छात्रा को इस तरह के कार्य करने के लिए मना किया गया किंतु ये दृढ़ संकल्प निर्णय ले कर समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ी और वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, अंधविश्वास रूढ़िवाद को खत्म करने,वयस्क शिक्षा, पुस्तक और वस्त्र वितरण कार्यक्रम, हरियाली बचाओ और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाओ कार्यक्रम के साथ रक्तदान शिविर में खुद दान करते हुए कई शिविरों का आयोजन, कोरोना त्रासदी के समय मास्क, सेनेटाइजर, दवा, भोजन वितरण में बढ़ चढ़ कर रोगी और प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करना, लोकडॉउन के बीच बच्चों के मोहल्लों में जा कर बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षा से वंचित नहीं होने देना, इन सभी कार्यों को देख कर भारत सरकार के द्वारा पूरे झारखण्ड से दो युवा का चयन किया गया था जिसमें ये एकमात्र महिला थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *