झारखंड में अगले 25सालों तक भाजपा के लिए कोई बर्थ नहीं : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: लीज माइंस मामले में भाजपा और झामुमो के बीच पॉलिटिकल ड्रामा जारी हैI इस मामले पर झामुमो ने सीएम हेमंत सोरेन का बचाव करते हुए पूर्व की रघुवर सरकार में मोमेंटम झारखंड घोटाले की बात करते हैं। साथ ही इसमें भ्रष्टाचार होने की बात कर रहे हैं। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह सब बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की बौखलाहट का मुख्य कारण मोमेंटम झारखंड है। यह देश का सबसे बड़ा जमीन घोटाला है। 2017 और 2018 में 325 जमीन आवंटित कर दिए गए।उसमे325 में 320 ऐसी कंपनियां थी,जिसका एमओयू हुआ ही नहीं था। इसमें 68 में 22 कंपनी को ही जमीन दिया गया। यानी एमओयू कब हो रहा ओर जमीन कब आवंटन हो रहा है। इस खेल में भाजपा के कई लोग शामिल हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल है। I उन्होंने कहा कि घोटाले का जब परत दर परत खुलेगा तो कई भाजपा के लोग सामने आएंगे। श्री भट्टाचार्य ने कहा की लीज मामले में चुनाव आयोग के सदस्य ने भी कहा है कि माइनिंग लीज 9ए में नहीं आता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से हेमंत सोरेन सरकार अस्थिर करना चाहती है। लेकिन देश में सुप्रीम कोर्ट है। हमलोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहां से जरूर न्याय मिलेगा। भाजपा झारखंड में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। फ्लोर इन हाउस हेमंत सरकार मजबूत है। साथ ही प्रदेश में जनता की नजरों में झामुमो गठबंधन की सरकार को जनता का जनसमर्थन है। इसलिए अगले25 सालों तक झारखंड में भाजपा के लिए कोई बर्थ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *