चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के करमपदा में नक्सलियों ने रेल ट्रैक को बम विस्फोट कर उड़ा, हादसा टला

रांची : झारखंड में नक्सलियों के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के करमपदा में नक्सलियों ने रेल ट्रैक को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। साथ ही बैनर लगाया। इससे इस रूट में घंटों रेल सेवा ठप हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के रॉक्सी और रेंगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने विस्फोट किया, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेल महकमा राहत बचाव कार्य में जुट गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने करमपदा-राउरकेला रेल खंड पर शनिवार की रात को बैनर-पोस्टर लगा दिया था। इसके बाद से ही उसे रेल खंड में मालगाड़ी का परिचालन ठप कर दिया गया था।
बताया जाता है कि नक्सलियों रविवार सुबह झारखंड-ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र स्थित ओडिशा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। इधर इसकी सूचना मिलते ही रेलवे ने एहतियात बरतते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के करमपदा-राउरकेला के बीच रेल यातायत रोक दिया है। हालांकि, इस रुट पर यात्री ट्रेन नहीं चलती है।
रविवार को सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच नक्सलियों ने विस्फोट कर पटरी उड़ा दी। विस्फोट की घटना के बाद रेल यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है और पुलिस चौकसी बरत रही है। इसके साथ ही सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी करने के साथ सुरक्षाबलों को भी अलर्ट मोड में डाल दिया गया है। इधर बंद नक्सली बंद को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा और चक्रधरपुर शहर छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बंद का असर देखने और सुनने को मिला है।
माओवादी संगठनों ने झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भारत बंद का आह्वान किया है, जो बीती रात 12 बजे से प्रभावी हो गया है। बंद के समर्थन में नक्सलियों ने पर्चे और पोस्टर छोड़े हैं, जिसमें उन्होंने ‘पुलिसिया दमन के खिलाफ जन प्रतिरोध’ की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *