राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026: दिल्ली में जुटेंगे देशभर के युवा, झारखंड से 76 प्रतिभागी होंगे शामिल
रांची: मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में 9 से 12 जनवरी 2026 तक देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को देश की विकासधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग’ के द्वितीय संस्करण का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संवाद कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा 10 प्रमुख विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक लोक नृत्य, लोक गीत, भाषण, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त Know India Programme के तहत चयनित युवा भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।
झारखंड राज्य से चयनित कुल 76 युवा प्रतिभागी 7 जनवरी 2026 को रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले इन युवाओं को महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी द्वारा लोकभवन रांची से 7 जनवरी 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।



