पटना में झील का नजारा,इंद्रदेव मेहरबान, विधान सभा व डिप्टी सीएम का आवास पानी में डूबा
पटना। बिहार में एक बार फिर मानसून ने किया कमाल! पूरा राजधानी पानी पानी!जी हां!झील में तब्दील हुआ डिप्टी सीएम का आवास!रविवार की रात 11:00 बजे से है रुक-रुक कर बारिश हो रही!वहीं सोमवार की सुबह भी राजधानी पटना में मूसलाधार बारिश हुई । लगातार वर्षा के कारण कंकड़बाग, गांधी मैदान, राजेंद्र नगर, राजीव नगर ,पाटलिपुत्र कॉलोनी व पटना जंक्शन गोलंबर के अलावा बिहार विधानसभा व डिप्टी सीएम का सरकारी आवास भी झील में तब्दील हो गया! गौरतलब हो कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण
पटना नगर निगम नरक निगम में तब्दील हो गया। राजधानी पटना में चारों तरफ झील का नजारा दिखाई दे रहा। जहां बिहार विधान सभा व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का आवास पानी में डूबा हुआ है।
पटना का मशहूर गांधी मैदान में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। राजधानी के निचले इलाके में पूरी तरह बाढ़ का नजारा है। घर, दुकान ,मकान सब जगह सिर्फ पानी ही पानी ही नजर आ रहा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा का सरकारी आवास पानी में डूबा हुआ है। बिहार विधानसभा व पुराना सचिवालय में पूरी तरह पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है।
राजधानी पटना पूरी तरह नरक में तब्दील हो गया है। भीषण जल जमाव के कारण राजधानी का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वहीं
स्कूल बंद कर दिए गए हैं ।निचले इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप्प है ।
वाहनों का परिचालन रुक गया है।
पटना के जिलाधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पानी निकासी का काम तेजी से चल रहा है ।कुल 18 पंप काम कर रहे हैं ।एक-दो घंटे के अंदर पानी निकल जाएगा।
पटना जंक्शन का बाहरी परिसर पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है । राजधानी के निचले इलाकों में सैकड़ो घर पानी में पानी घुस गया है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकारी अधिकारी बोल रहे हैं कि देखते हैं?कुछ विशेष उपाय करते हैं? नजर बनाए हुए का राग अलाप रहे हैं। बहरहाल सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में पूरी तरह मौसम बदल गया है।



