नीतीश कैबिनेट से मुकेश सहनी आउट,CM ने राज्यपाल से उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी

पटना :विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को बोचहां उपचुनाव और UP चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। मुकेश सहनी को नीतीश कैबिनेट से आउट कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश कर दिया है।राजभवन से कभी पत्र जारी हो सकता है। सहनी फिलहाल बिहार कैबिनेट में पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री थे।

दो दिन पहले मुकेश सहनी ने कहा था, ‘मैं सन ऑफ मल्लाह हूं, उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। मेरी कोई गलती नहीं है, अपने समाज के लिए आरक्षण मांगा है। सभी जगह आरक्षण मिला है। बिहार में नहीं मिला। किसी के सामने नहीं झुकूंगा।’ इस बयान के दो दिन बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है।23 मार्च को सहनी के तीनों विधायक राजू सिंह, स्वर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव ने पार्टी छोड़ दी थी और BJP में शामिल हो गए थे। तब BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था, ‘तीनों विधायक हमेशा से BJP के थे। 2020 में BJP की तरफ से इन्हें चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी हो गई थी। लिस्ट में इनका नाम भी तय हो गया था। अगर RJD ने सहनी के पीठ में खंजर नहीं भोंका होता तो ये हमारे ही उम्मीदवार होते। आज साहनी ने अपनी ताबूत में आखिरी कील मार ली, जब उन्होंने बोचहां में BJP प्रत्याशी के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए।’विधायकों के पार्टी छोड़ते ही सहनी को इस बात का अंदेशा हो गया था कि अब उनका मंत्री पद जाने वाला है। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ दी थी। वे अपनी निजी कार से चलने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *