खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप करम अखाड़ा का सांसद ने किया उद्घाटन
खूंटी : खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप स्थित करम अखाड़ा में सोमवार को सांसद निधि से निर्मित नवनिर्मित अखाड़ा का उद्घाटन खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरना समाज की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।
वही दूसरी ओर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि समाज के आगुवाओ द्वारा बात रखा गया था कि यहां सुंदरीकरण हो जाता तो ठीक रहता अध्यक्ष ने तत्परता से सांसद जी से बात कर कुछ ही दिनों में अखाड़ा का सुन्दरीकरण हो गया साथ ही उन्होंने आगे और भी कार्य का निर्वाह समाज के अगुआ द्वारा बताए जाने पर कार्य पूर्ण करने का वचन दिया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू, सरना समाज की नेत्री श्रीमती दुर्गावती ओड़या, खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रानी टूटी सहित सरना समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित सरना समाज के लोगों ने भी अखाड़ा निर्माण के लिए सांसद महोदय का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद ने समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य कर और नगाड़ा बजाकर सभी का हौसला बढ़ाया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवजीत देवधरिया, सुनीता गोप,ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुमन देवी, ऋतुराज झा, गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस के आमीर हुसैन, फिरोज आलम, नौरी फुर्ती, सुरजू मुण्डा ,विनसाय मुण्डा ,दामू मुण्डा, शंकर मुण्डा,राखल पाहन,कमान्ता पाहन,जोनसन गुड़िया ,अनूप मुण्डा,अमित मुण्डा ,बुधराम ,सोमा मुण्डा, मानसिंह मुण्डा,पुनम हस्सा, सुनीता गुड़िया,सगी टुटी,लखन गुड़िया,मोतेस्ता तोपनो ,आम्ना तोपनो एवं आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


