झारखंड में स्कॉय मार्शल आर्ट के विकास की हैं नैसर्गिक संभावनाएं: मो. अली

रांची: स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम सभा की बैठक रांची स्थित प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक में झारखंड में स्कॉय खेल के विकास को लेकर वृहद चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि सह प्रवेक्षक बैठक में भाग लेने पहुंचे स्कॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव मो. अली जी एवम स्कॉय एसोसिएशन बिहार के महासचिव श्री संजीव कुमार जी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता जी ने किया। बैठक में बतौर अतिथि वॉलीबॉल के अंतराष्ट्रीय कोच श्री राजेश कुमार जी ने खेल के प्रचार प्रसार से संबंधित दिशानिर्देश दिए एवम खेल के कई पक्षों पर प्रकाश डाला।
स्कॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव मो. अली जी ने खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कॉय खेल कश्मीर का पारंपरिक खेल है। पूर्व में कश्मीर राजा महाराज स्कॉय को सेल्फ डिफेंस की विद्या के रूप में अपने सैनिकों के लिए अनिवार्य कर रखा था। वर्तमान में स्कॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया के ग्रैंड मास्टर नजीर अहमद मीर जी ने इस खेल के विकास का बीड़ा उठा, उसी का नतीजा है कि बीते दिनों हुए 37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्कॉय खेल को शामिल किया गया। अली जी ने कहा कि झारखंड में इस खेल के सम्पूर्ण विकास हेतु तमाम नैसर्गिक संभावनाएं दिख रही हैं। आज के बैठक में दर्जनों जिला से आए प्रतिनिधियों ने यह आश्वस्त कर दिया है कि झारखंड में यह खेल बहुत लोकप्रियता पाएगा।
स्काय एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता जी ने कहा स्कॉय झारखंड के किए नया खेल है पर यह खेल सेल्फ डिफेंस के परिपेक्ष्य में भी बहुत उपयोगी है। हम सभी जिलों में अपने जिला संघों के माध्यम से इस खेल का विकास करने को कटिबद्ध हैं। आने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड के पुरुष– महिला खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगे और पूर्ण आशा है की राज्य के किए पदकवीर भी बनेंगे। डॉ. राजेश गुप्ता जी ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को बतौर स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए हम ग्रैंडमास्टर नजीर अहमद मीर और अली जी का आभारी हैं। स्कॉय खेल के कई प्रशिक्षण सेंटर पूरे राज्य में जल्द से जल्द स्थापित करने की ओर हम अग्रसर हैं।
बैठक में मुख्य रूप से संजीव कुमार, राजेश गुप्ता, राजेश सिंह, नीतीश सिंह, वेदांत कौस्तव, परवाज खान, आशुतोष सिंह, रफिया नाज, गौरव अग्रवाल, रंजित कुमार, बाबर खान, नगीना कुमार, अमित पांडे, नीरज वर्मा, राजेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, अंशुतोष कुमार, रोहित यादव, विक्की, विवेक यादव, राकेश कुमार, शुभम, अमरदीप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *