खूंटी में गोली लगने से नाबालिग घायल
खूंटी: स्थानीय बड़ाईक टोली में एक नाबालिग लड़का गोली लगने से घायल हो गया। नाबालिग के हाथ में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। यह घटना रविवार को अहले सुबह हुई।नाबालिग को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। जख्मी लड़के को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जख्मी लड़के की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

