धुर्वा शालीमार बाजार में मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने रावण एवं कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया

रांची : एचईसी शालीमार बाजार में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। दो वर्ष के कोरोना महामारी के उपरांत आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए और भव्य दृश्य का अलौकिक आनन्द लिया।
मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त सह खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे,समिति के अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू एवं कोषाध्यक्ष रंजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
बिहार के गया जिले के कारीगर मो.मुस्लिम द्वारा 60 फीट लम्बा वाटर प्रूफ रावण एवं मेघनाद का पुतला बनाया गया था जिसके अंदर पटाखे भी डाले गए थे।
मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने बुराई का प्रतीक माने जाने वाले रावण एवं कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया।
रावण दहन के पूर्व ऱगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं घुड़सवारी का आयोजन किया।लगभग एक घंटे तक आतिशबाजी सतरंगी छटा बिखेर रही थी।
अपने संबोधन में डा.रामेश्वर उरांव ने कहा कि रावण दहन असत्य पर सत्य की जीत है,बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा रावण के साथ साथ अपनी बुराइयों और कमजोरियों को भी हमें जला देना है, जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय हासिल की, उसी प्रकार भारत की सेना भी इतनी मजबूत हो कि कोई बाहरी आक्रमण हमारा नुकसान नहीं कर सके।हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि राज्य को अच्छा बनायें, शांति हो,अमन,सद्भावना, भाईचारगी के साथ निरंतर आगे बढ़े, तभी विजयादशमी का अनुभव होगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा समाज में इतने रावण बढ़ गए हैं कि उतने राम कहां से लाएंगे,रावण दहन प्रतीकात्मक तौर पर हर साल मनाते हैं इसका उद्देश्य है हमें बुराई और असत्य को अपने अंदर से दूर करना।
रावण दहन समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा एचईसी के स्थापना काल से 1967 में यहां काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसे बाद के दिन में नई पीढ़ी एवं सामाजिक व युवा कार्यकर्ता मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, विशेषकर रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव एवं अभिषेक साहू जिन्होंने 2015 से जिम्मेदारी संभाली है।
इसके पूर्व विजयादशमी रावण दहन समिति के अध्यक्ष संजीत यादव एवं महासचिव अभिषेक साहू ने अतिथियों का स्वागत बुके एवं चुनरी भेंट कर किया जबकि कोषाध्यक्ष रंजन यादव बबलू ने कार्यक्रम का संचालन किया। समिति की सदस्या खुशबू कुमारी,कोमल कुमारी, सचिन कुमारी ने अतिथियों के माथे पर तिलक लगाया एवं युवा दस्ता के कार्यकर्ता अनियंत्रित भीड़ को संभाल रहे थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीजी मीणा,जय सिंह यादव,वेद प्रकाश सिंह, गौरी शंकर यादव धर्मेंद्र गिरी राजेश यादव लटपट जितेंद्र सिंह संजय सिंह अविनाश सिंह, प्रमोद यादव, उमेश यादव,श्रवण कुमार, शैलेश तिवारी,राहुल कुमार, सूरज गुप्ता, अजय कुमार,गोपी कुमार, राजन कुमार,कमलेश प्रसाद, संतोष यादव, सौरभ कुमार,विभाकर सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *