10 लाख का इनामी उग्रवादी अमृत होरो को पुलिस ने दबोचा

रांची: झारखंड में आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI को रांची पुलिस ने करारा झटका दिया है। पूर्व चीफ मार्टिन केरकेट्टा के खात्मे के बाद संगठन की कमान संभालने वाले ₹10 लाख के इनामी सुप्रीमो अमृत होरो को पुलिस ने लापुंग के एक शादी समारोह से धर दबोचा।

पिछले साल गुमला में मार्टिन के मारे जाने के बाद अमृत होरो ही संगठन को चला रहा था। रांची-खूंटी के रेलवे प्रोजेक्ट्स और निर्माण स्थलों पर लेवी (रंगदारी) वसूलना और आगजनी करना इसका मुख्य पेशा था।

डेढ़ साल पहले पुलिस मुठभेड़ से चकमा देकर भागे इस उग्रवादी की गिरफ्तारी से PLFI के फंडिंग नेटवर्क और सफेदपोश मददगारों के कई गहरे राज बेपर्दा होने तय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *