द ब्लैकबोर्ड के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए राज्य के मेधावी छात्र
रांची: डंगरा टोली स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान द ब्लैकबोर्ड में झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप नरसरिया थे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, संस्थान के निदेशक सुशांत मिश्रा, विनय सिंह एवं संस्थान के सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।
इस वर्ष झारखंड बोर्ड परीक्षा में द ब्लैकबोर्ड ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए राज्य की मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखा। संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने राज्य के टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया, जबकि 20 विद्यार्थियों ने राज्य की टॉप-15 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। इसके अतिरिक्त 59 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
समारोह में राज्य के टॉपर्स एवं अन्य मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र तथा 51000 रुपये प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच साइकिल सहित कई आकर्षक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुशांत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि द ब्लैकबोर्ड का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है।
द ब्लैकबोर्ड ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के माध्यम से यह सिद्ध किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम के बल पर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के शिक्षकों एवं प्रबंधन की सराहना की। समारोह का समापन सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ।


