महिला राजद जिला अध्यक्ष इंद्राणी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

सीतामढ़ी । रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मधौल शानी पंचायत के रुपौली ग्राम में अधिवक्ता लालबाबू राय के दरवाजे पर राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष इंद्राणी राय की  अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में जिला राजद की सर्वे प्रभारी स्तुति कुमारी भी मौजूद थीं। श्रीमती राय ने माई बहिन मान योजना के संबंध में सभी महिलाओं को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर महिलाओं को ₹2500 रु प्रतिमाह, वृद्धा पेंशन व दिव्यांग पेंशन ₹1500 रुपये दी जाएगी। वहीं 200 यूनिट बिजली फ्री,₹500 में गैस सिलेंडर आदि देने का वादा किया गया है। हमारे नेता जो वादा करते हैं पूरा करते हैं। उनके द्वारा बिहार में उपमुख्यमंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं वह देश के कोई मुख्यमंत्री नहीं किए हैं। उन्होंने महिला के लिए नौकरी में आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है कमजोर वर्ग के लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहता है क्योंकि बिहार में तेजस्वी यादव की लोकप्रियता इतना बढ़ गई है कि केंद्र सरकार और नीतीश कुमार के इशारे पर के काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *