मेयर आशा लकड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बोला हमला,कहा-महिला सुरक्षा पर सरकार उदासीन

रांची: राज्य में गिरती विधि व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटना के खिलाफ रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है।

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि हजारीबाग में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर उसे खटिया में बांधकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। महिला को जब रांची रिम्स में भर्ती किया जाता है तो सरकार उसे भी अंदर ग्राउंड कर देती है। मेयर ने कहा सीएम हेमंत सोरेन का खतियानी यात्रा प्रभावित नहीं इसके लिए उस महिला रिम्स से कही और भेजा गया है। इससे उक्त महिला मीडिया में बयान नहीं दे पाए। वहीं दुष्कर्म को अंजाम देने वाले दरिंदे खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह से अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के तीन साल के कालखंड में तीन हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। हजारीबाग में जिस महिला को जलाया गया है वह 60-70 प्रतिशत जल गई है। सीएम के पास कानून व्यवस्था गृह विभाग है,इसके बावजूद राज्य में विधि व्यवस्था बदहाल है। बेटियों के साथ हो रहे घटना को रोकने में राज्य सरकार विफल रही है। यही नहीं इससे पहले भी कई बेटियों के साथ हुई घटना में अपराधियों पर नकेल नहीं कसा गया है।
भाजपा इस तरह की घटना कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य की महिलाएं हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *