भगवान कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को सद्बुद्धि दे :दीपक प्रकाश

Ranchi :प्रदेश भाजपा ने आज कांग्रेस नेता एवम रांची के पूर्व सांसद द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बोले गए असंसदीय शब्दों की कड़ी निंदा की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हल्की और असंसदीय भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस पार्टी की फितरत में शामिल है। कांग्रेस की संस्कृति और परंपरा,संस्कार यही हैं। इस प्रकार के बयान से कांग्रेस पार्टी का चाल ,चरित्र और चेहरा फिर एकबार पूरी तरह उजागर हुआ है।

श्री प्रकाश ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के विषय मे जब जब हल्की,असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जाता है, प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता उतनी ही बढ़ती जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ऐसे असंसदीय बयान की भर्त्सना करती है। और भगवान से प्रार्थना करती है कि ईश्वर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि दे।

श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड में सत्ताधारी दलों के सहयोग से आयोजित भारत बंद को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। भारत बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ।
कहा कि ये पहली बार हुआ है जब इसप्रकार के बंद के आह्वान के दिन सरकारी आदेश से सरकारी विद्यालयों को भी बंद किया गया है।

भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। कांग्रेस पार्टी की परिवार भक्ति,अलोकतांत्रिक सांगठनिक ढांचा, और असंसदीय व्यवहार ने आज कांग्रेस को इस मुकाम पर पहुँचा दिया है। कांग्रेस पार्टी में अब सुधार की कोई गुंजाइश नही बची।
उन्होंने कहा कि इसके देश और प्रदेश के नेता हताश ,निराश हो चुके है। घबराहट में मानसिक संतुलन भी खोते जा रहे हैं।

श्री मरांडी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी करोड़ो भारत वासियों केलिये सूरज की भांति प्रकाश पुंज हैं। कांग्रेस पार्टी को यह समझना चाहिये कि सूरज पर थूकने वालों की थूक कहाँ और किसपर आकर गिरती है।

श्री मरांडी ने राज्य सरकार के समर्थन से आयोजित बंद को पूरी तरह नकारने और विफल बनाने केलिये प्रदेश की जनता को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *