लोकहित अधिकार पार्टी बुढ़मू प्रखंड की बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा

बुढ़मू: लोकहित अधिकार पार्टी बुढ़मू प्रखंड संयोजक बिट्टू कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी गठन को लेकर बाड़े पंचायत के नाऊज बस्ती में बैठक हुई।
बैठक में मुख्य रूप से बुढ़मू प्रखंड कमेटी गठन हेतु सभी पंचायतों से अलग-अलग जाति समुदाय के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारीयों का नाम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू को सोपा गया।
प्रभारी श्री साहू ने बैठक को जानकारी देते हुए कहा चयनित सूची के नाम को प्रदेश एवं जिला नेतृत्व में विचार विमर्श के बाद एक सप्ताह के अंदर पदाधिकारीयों का घोषणा अखबार के माध्यम से सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रांची जिला संयोजक दिलीप साहू ने कहा हमारी पार्टी अन्य दलों की तरह धर्म जाति की तुष्टीकरण और चुनाव में जीत हार के लिए नहीं, बल्कि असंख्य दबे कुचले वंचित शोषितों को राजनीति में भागीदारी दिलाने के लिए जाति जनगणना कराकर जिसकी जितनी संख्या भारी उसको मिले उतनी हिस्सेदारी एवं देश स्तरीय समान निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है।
रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने कहा देश स्तरीय सभी शैक्षणिक संस्थानों में समान निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराए बगैर भारत कभी भी असली विश्व गुरु नहीं बन सकता। उन्होंने कहा हमारी पार्टी आगामी 2024 का चुनाव सामाजिक न्याय के लिए झारखंड प्रदेश के 14 लोकसभा में लड़ेगी।
मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, मंत्री हीरालाल साहू, रांची जिला महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष रीना सिंह, जिला संयोजक मोहम्मद अजहर आलम, जुल्फान अंसारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर, मंत्री संजय लोहरा, बुढ़मू प्रखंड संयोजक आशा सिंह,अनिल नायक, मिथिलेश उरांव, ग्राम प्रधान बसंत पाहन,दशरथ साहू, डॉ. सुनील कुमार चौबे, विजय यादव, मनोज चौबे, रामरेखा देवी,चांदनी सोनवानी, रामदेव सिंह उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *